छतारी : ।भारत पुष्प। क्षेत्र में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां अलीगढ़ अनूपशहर रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर चौक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जहां पर बाइक रैली का समापन के उपरांत विशाल सभा का आयोजन किया गया। सभा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाल है। छतारी के अलीगढ़ अनूपशहर रोड स्थित पंडराबल दोराहे पर  लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर चौक बनाया गया है। पहासू रोड़ पर अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, मुक्त वक्ता अनिल सिसोदिया, भाजपा नेता कुश शर्मा, होल्कर सेना के जिलाध्यक्ष मुकेश बघेल ने संयुक्त रूप से समाज के सैकड़ों लोगों के साथ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने देश ने तीन सौ साल पूर्व में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने अपने दम पर शासन लोकप्रिय, जनहितकारी रहा है। उन्होंने अपने समय में देशभर दर्जनों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा ने समाज के लोगों ने मांग को सरकार पर पहुंचने का आश्वासन दिया है। समाज के लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर जुटी पर सरकारी अवकाश कराने की मांग की। विधायक अनिल शर्मा ने समाज के लोगों को अगले वर्ष तक अहिल्याबाई होल्कर चौक पर अष्टधातू की नई बड़ी प्रतिमा लगवाने आश्वासन दिया। आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों गांव के सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर हिस्सा लिया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता कुश शर्मा ने तमाम क्षेत्रीय ग्राम प्रधान सहित संभ्रांत लोगों को पटका पहनकर स्वागत किया है। इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी दिवस अग्रवाल, होल्कर सेना जिलाध्यक्ष मुकेश बघेल, नीरज बघेल,  सुंदर सिंह, डीके शर्मा, पहासू मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, अहमदगढ़ मंडल अध्यक्ष रवेंद्र मीणा, भाजपा नेता ठाकुर प्रदीप सिंह, विजेंद्र सिंह पूर्व, पूर्व प्रधान चोखेलाल सिंह, राधेश्याम, परवेंद्र चौधरी, मयंक चौधरी मदनपुर, शिव कुमार, विचित्र कुमार, हरेंद्र प्रताप, राहुल, पुष्पेंद्र लोधी, विमल राघव, राजेश पंडित, प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *