खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर की नई तहसील पर सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी द्वारा की गई। एसडीएम प्रतीक्षा पांडे ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 10 पुलिस विभाग की 03 नगर पालिका की 01 सिंचाई विभाग व अन्य में 01–01 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें से एक का भी निस्तारण मौके पर नहीं हो सका जिसके चलते सभी शिकायतें उनके विभागों को निस्तारण के लिए भेजी गयी हैं।
![]()
