सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद सिकंदराबाद ईकाई ने नगर के बिसबंर गंज में संचालित कैरियर कोचिंग सेंटर पर एक प्रैस वार्ता की। प्रैस वार्ता में प्रदीप बैसोया ने कहा की नगर के स्कूल कॉलेजों मे यूनिफार्म और अनुशासन का नियमित पालन नही कराया जा रहा जिस कारण स्कूल व कॉलेज के पढ़ने वाले बच्चों और न बाहरी बच्चों में कोई अन्तर नहीं हो पाता है और इसे गलत प्रवृत्ति का बच्चा भी आसानी से कॉलेज प्रांगण में चहलकदमी कर रहा होता हे जिससे किसी भी गलत व्यवहार की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है इसलिए सभी स्कूल, कॉलेज को चाहिए कि वह इस मामले पर ध्यान दें अन्यथा विद्यार्थी परिषद अनुशासनहीनता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा इसके खिलाफ समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण विद्यार्थी परिषद के द्वारा किया जाएगा। सभी स्कूल आने वाले बच्चों के लिए यूनिफॉर्म को अनिवार्य किया जाए ओर बताया की कॉलेज और स्कूलों में अध्यापक समय से नहीं पहुंचते हैं जिस कारण बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में बहुत परेशानी होती है  इसलिए कॉलेज प्रशासन इस मुद्दे पर अवश्य ध्यान दें और  विद्यालय में क्लासों का होना सुनिश्चित करें और सभी विद्यालयों में एक हेल्प डेस्क का प्रावधान विद्यालयों के द्वारा किया जाना चाहिए ताकि बच्चों की सभी समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सके और यह हेल्प डेस्क हमेशा विविध मुद्दों को लेकर विद्यालय परिसर में रहनी चाहिए,विद्यार्थी परिषद भी इस हेल्प डेस्क को लगाने में पूरी तरह से साथ रहेगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अरविन्द नोहिया ने बताया है की पाठ्यक्रम और कॉलेज में इंटरनल परीक्षा में खाँमियां पाई गई हे। संज्ञान में  आया है कि कुछ इंटर कॉलेज सरकार के आदेश के बाद भी प्राइवेट बुक्स को अनिवार्य कर दिया गया है जिसमें कॉलेज और दुकानदार दोनों की मिलीभगत से मनमानी धनराशी वसूल रहे हैं अगर किसी विद्यालय में किसी भी बच्चे पर प्राइवेट बुक्स को लाने के लिए दबाव बनाया जाता है तो विद्यार्थी परिषद उस विद्यालय के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा क्योकि  एन0सी0ईआर0टी पाठ्यक्रम अपने आप में संपूर्ण पाठ्यक्रम है क्योंकि यह प्रशिक्षित अध्यापकों के द्वारा चयन कर तैयार किया गया है अतःअध्यापक बंधु और विद्यालय प्रशासन से अनुरोध है कि वह अपने फायदे के लिए प्राइवेट बुक्स का भार बच्चों में ना डालें अन्यथा विद्यार्थी परिषद को किसी भी प्रकार के आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। ओर बताया की इसी प्रकार का मामला ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएट से संबंधित सामने आया है। जिसमें किसी भी विद्यालय में न तो बच्चों को सिलेबस के बारे में कोई जानकारी दी जाती है ओर ना ही प्रॉपर क्लास व्यवस्था की जा रही है। पूरा समय एडमिशन के नाम पर खानापूर्ति में लगा दिया जाता है जिससे बच्चे मॉडल पेपर पर निर्भर होकर रह गए हैं इसलिए सभी कॉलेज में विद्यार्थी परिषद द्वारा अभियान चलाया जाएगा और इस प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ओर इसके अलावा कुछ कॉलेज के अध्यापक इंटरनल परीक्षा को अपनी सहूलियत के हिसाब से टाइम देकर कर देते हैं जैसे कोई एग्जाम 11:00 बजे कोई एग्जाम 10:00 बजे कोई एग्जाम 1:00 बजे हो रहा है और कई बार सूचना केवल व्हाट्सएप पर दे दी जाती है जिससे बच्चों के पास सूचना टाइम से कई बार नहीं पहुंच पाती है जिससे बच्चे की इंटरनल परीक्षा छूट जाती है और फिर बच्चों से इंटरनल परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली की जाती है या उसको फेल होने का डर दिखाया जाता है और बच्चे का मानसिक  शोषण किया जा रहा है  विद्यार्थी परिषद किसी भी सूरत में यह बर्दाश्त नहीं करेगा ओर चेतावनी देते हुए कहा की अगर आगे से किसी भी कॉलेज में अगर इंटरनल एग्जाम्स की डेट शीट पहले अनाउंस करके नोटिस बोर्ड पर नहीं लगाई तो विद्यार्थी परिषद उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हमेशा आगे रहेगा और यह सख्त चेतावनी टीचर्स को दी जा रही है जो इस तरह के कृत्य में शामिल है वह अपनी इस आदत को सुधार करें ताकि भविष्य में बच्चों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। नगर कला संयोजक माही ने बताया है की पुलिस प्रशासन से अनुरोध हे की स्कूलों और  कॉलेजों के पास पुलिस ड्यूटी और एंटी रोमियो टीम की सक्रियता होनी चाहिए ताकी कोई अप्रिय घटना जैसे छेड़छाड़ अपहरण ना घटे। उपरोक्त सभी मामलों को दुरुस्त कराने के लिए विद्यार्थी परिषद इस विषय में सी0ओ, कोतवाल दोनों को ज्ञापन देकर सक्रियता बढ़ाने का प्रयास करेगा विद्यार्थी परिषद ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला संयोजक कर्मवीर भाटी ने आने वाले कार्यक्रमों के विषय पर चर्चा की जिसमे 9 जुलाई को स्थापना दिवस नगर इकाई गठन और सदस्ता क़े साथ कॉलेज इकाई भी प्रत्येक कॉलेज मे बनाई जायेगी। 

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *