खुर्जा। ।भारत पुष्प। गुरूवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस महिला सशक्तिकरण और कानून जागरूकता अभियान कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता सिंह के निर्देशन में चलाया गया। सर्वप्रथमदैनिक कार्यों जैसे स्वच्छता, रंगोली, रैली के बाद श्रमदान किया गया। स्वयंसेविका के दो समूहों ने प्राथमिक विद्यालय में जाकर विभिन्न कक्षाओं में अध्यापन कार्य किया। द्वितीय सत्र मेंनेहरू युवा केंद्र के जिला डिप्टी डायरेक्टर आकाश दीक्षित शिविर में पहुंचे। उन्होंने भारत सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से स्वयंसेविकाओं को परिचित कराया। माय भारत पोर्टल के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की सहयोगिता के लिए प्रेरित किया। तृतीय सत्र में महिला और कानून विषय पर संगोष्ठी की गई। मुख्य वक्ता के रूप में एनआरईसी कॉलेज की प्रोफेसर वैशाली गुप्ता (लॉ डिपार्मेंट) द्वारा महिलाओं की विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी महिला के सशक्त होने में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, निर्णय जैसे आयाम समाहित है। जिसमें महिला शिक्षा किसी भी समाज के लिए विकास का सशक्तमार्ग है।मातृशक्ति ही सृष्टि की सृजन हर है अतः उसे अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्या ने कहाकि शिक्षा के साथ-साथअपनी रुचि के अनुसार छोटे-छोटे रोजगारों को भी अपनाना चाहिए ताकि वे स्वावलंबी नहीं बन सके। संगोष्ठी के बाद सभी स्वयं सेविकाओं तथा गांव के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेल खेल इस अवसर पर सभी ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहे।
![]()
