जहांगीरपुर। (भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) कस्बा स्थित महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारत माता के वीर सपूत और अदम्य साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा एवं डायरेक्टर पवन छौकर ने  महाराणा प्रताप के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर पवन छौकर ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष और उनके स्वाभिमान पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और वीरता की एक मिसाल थे, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए कभी समझौता नहीं किया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक शिवकुमार राज ने युवाओं को महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलने और राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पृथ्वीराज चौहान, जय प्रकाश सिंह रामदत्त शर्मा  प्रियंका भारती ,रिया रावत, पुष्पा गौतम ,राजेन्द्र सिंह , हेमा शर्मा ,सुनीता शर्मा छाया शर्मा शिवानी भाटी  हिमानी शर्मा  अंजली सिंह  गुजन चौहान भूमि शर्मा रीना चौधरी कमलेश सिंह गीता शर्मा व स्टाफ, और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *