जहांगीरपुर-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) कस्बा स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में  दैनिक प्रार्थना सभा में ईश वंदना ,राष्ट्रगान , राष्ट्रगीत, आज के मुख्य समाचार, सुविचार और प्रश्नोत्तरी के उपरांत एमेच्योर मलखम्भ  एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2026 आयोजन स्थल सरस्वती विद्या मंदिर नारायण बाग चौराहा झांसी में दिनांक 9 मई  और 10 मई 2026 को 12 वर्ष से कम, 14 वर्ष से कम , 18 वर्ष से कम और 18 वर्ष से ऊपर के बालक / बालिकाओं की प्रतियोगिता अध्यक्ष संजीव कुमार सरावगी, सचिव रविप्रकाश परिहार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पटेल, संचालक राजीव कुमार त्रिपाठी के संरक्षण में हुई थी। जिसमें पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर गौतम बुध नगर की मलखम्भ टीम के प्रशिक्षक राजकुमार आर्य के सानिध्य में छात्र 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में सूरज, लविश, यश,सोहम,कृष्ण कुमार, गोविंद ,दीपक तथा 18 वर्ष से कम आयु वर्ग  में शिवा कुमार देवेश कुमार ने प्रतिभाग किया था । जिसमें 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में शिव कुमार ने तृतीय स्थान ,14 वर्ष से कम आयु वर्ग में सूरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा प्रतिभा करने वाले सभी छात्रों को प्रमाण पत्र व 1-1 टी शर्ट प्रदान की गई । प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने अपने समस्त विद्यालय परिवार के साथ इन सभी छात्रों को प्रमाण पत्र और शर्ट देकर इनका मनोबल बढ़ाया,आशीर्वाद प्रदान किया और आगे होने वाली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पहुंचने के लिए प्रयास करने को कहा । सभी छात्र-छात्राओं ने जोरदार तालियाँ बजाकर इन सभी छात्रों के मनोबल को बढ़ाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ  वरिष्ठ प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा, राकेश कुमार, संजय कुमार, पौरुष राजन, राजकुमार आर्य, विवेक कुमार, पीयूष कुमार, दीपा,गुरिशा रानी, एवं  समस्त विद्यालय परिवार  उपस्थित रहा ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *