जहाँगीरपुर-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स):- महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज, के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता (जी. के आइकॉनिक प्रतियोगिता ) में विद्यालय की होनहार छात्रा साक्षी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। साक्षी शर्मा की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें 11,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर पवन छोकर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “साक्षी की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारा विद्यालय सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और साक्षी जैसी छात्राएं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।” इस अवसर पर मौजूद रहे विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपम शर्मा, पृथ्वीराज चौहान जय प्रकाश सिंह रामदत्त शर्मा शिव कुमार राज रिया रावत प्रियंका भारती सुनीता शर्मा पुष्पा गौतम राजेन्द्र सिंह बॉबी शर्मा छाया शर्मा शिवानी भाटी हिमानी शर्मा भूमि शर्मा गुजन चौहान कमलेश सिंह अंजली सिंह मौजूद रहे। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है।
![]()
