जहांगीरपुर-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) पब्लिक इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई गई महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत एक ऑडिटोरियम का शिलान्यास जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने विद्यालय की छात्राओं के द्वारा फीता काटकर कराया ! इस अवसर पर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा एवं जहांगीरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष गजेंद्र मीणा, केशव जैन ,ठाकुर संजीव सिंह, सीताराम शर्मा,महेश प्रधान,विजय अग्रवाल,ठाकुर अरविंद सिंह ,दीपक चौधरी, राजेंद्र राणा, प्रदीप गहलौत आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
![]()
