जहांगीरपुर। (भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) मैक्सविन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस प्रोग्राम में माताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें मां के प्रति अपना प्यार सम्मान और समर्पण आदि जेसे कार्यक्रमों के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान किया मां हमारे जीवन की सबसे पहली गुरु होती है और जो हमें सिर्फ जन्म ही नहीं बल्कि संस्कार प्रेम आत्मविश्वास से भरती हैं इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक योगेन्द्र सैनी व प्रधानाचार्य खानचन्द वर्मा ने बताया हमे अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए उनकी सच्ची सेवा ही सब तीर्थो समान है। कार्यक्रम में विद्यालय से प्रभात शर्मा, रिंकू शर्मा, प्रशांत सागरवाल, चरन सिंह भारती, नीरज जादौन, प्रियंका शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र गोयल, पूनम बंसल, सुमनलता,लता चोधरी , रोहिणी, भावना,मीनू, प्रतिमा,रमा, राधिका, मनीषा, करिश्मा, रिश्मी नीलम, तथा अन्य समस्त स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
![]()
