खुर्जा। ।भारत पुष्प। अरनिया क्षेत्र के बड़ागांव में जिला वरिष्ठ महासचिव ठा राजकुमार सिंह राघव के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक हुई। जिसमें बिजली कटौती को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह गरजें और कहा बिजली व्यवस्था जल्द नहीं सुधरी तो ताला ठोकने का काम करेंगे। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए मनोज राघव ,दीपू ग्राम सह प्रभारी, सत्येन्द्र पास सिंह ब्लॉक मंत्री, रवि राघव ब्लॉक संयोजक,सुधीर राघव ब्लॉक सचिव,रोविन सिंह ग्राम महामंत्री, मोनू शर्मा ग्राम संयोजक, गौरव चौहान ग्राम अध्यक्ष अचलपुर, रामप्रसाद सिंह ब्लॉक सहसंयोजक, राकेश सिंह राघव ग्राम संरक्षक बड़ागांव आदि कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष बुलंदशहर चौधरी जितेंद्र सिरोही के नेतृत्व में मनोनीत किए गए।
![]()
