सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दें की यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज पूरे यूपी में जगह-जगह करायी गयी। तीसरे दिन भी नगर के एमएसइंटर कॉलेज व जैन इंटर कॉलेज एवं अग्रसेन इंटर कॉलेज में भारी पुलिस फोर्स की पैनी नजर में दोनों पालियों में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। एमएस इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राममोहन वशिष्ठ ने बताया की आज की पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में सुबह की पाली में कुल 384 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 284 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 100 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी व शाम की पाली में कुल 384 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था जिसमें 290 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 94 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
इस परीक्षा कराने में सेंटरों के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही। परीक्षा के चलते आसपास के दुकानदारों की दुकान बंद होने से उसकी रोजी-रोटी पर असर दिखाई दिया और उनके ग्राहकों ने भी बाजार का रुख किया।
![]()
