बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के सिकन्द्राबाद क्षेत्र में लखनऊ से आई विशेषज्ञ टीम द्वारा कीटनाशकों के विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कीटनाशकों के नमूने नियमानुसार एकत्र कर गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यदि कोई नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित विक्रेता/फर्म के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि विभाग किसानों के हितों की सुरक्षा एवं गुणवत्तायुक्त कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है। किसानों से अपील है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही कीटनाशक खरीदें, प्रत्येक खरीद का पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तत्काल कृषि विभाग को सूचित करें।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *