सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। देहात के गांव जोली के पास बना कूड़ा-कचराघर में जब से आग लगी है तभी से आसपास के ग्रामीणों ने हंगामा कर वहां पर कूड़ा डालने पर रोक लगा दी थी तभी से वह नगर का कूड़ा-कचरा नगर के रोड़वेज बस अड्डा, ब्लाक के पास नगर पालिका की पड़ी खाली जमीन पर कूडाघर मानकर उस पर कूड़ा डालना शुरू कर दिया जिसका आसपास के निवासीयों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था तभी पालिका के ई0ओ ने 15 दिन के बाद कूडे  ना डालने का आश्वासन दिया था तभी आमजन चुपचाप वापस चले गए थे।

उस आश्वासन का समय बीतने पर कोई निस्तारण नहीं दिखाई देने पर आसपास के लोग उसी कूडेघर पर इकठ्ठे होकर हंगामा करते हुए नगर पालिका के टैक्टरों को कूड़ा डालने से रोक दिया और कहने लगे की हमारे घरों के आसपास बहुत गंदी दुर्गंध आ रही है जिससे हमारे बच्चे बिमार हो रहे हैं और आसपास का वातावरण दुषित हो रहा है और खाना भी नहीं खा पा रहे हैं इसलिए आज हम लोगों ने इस कूड़े डालने का विरोध प्रदर्शन किया है और जब तक कोई समाधान नहीं होता हम यही पर डटे रहेंगे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *