सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रा शुरु होने जा रही है। आने वाली कांवड़ यात्रा व जलाभिषेक शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न हो इसलिए सरकारी मशीनरी अलर्ट मोड पर है और किसी भी प्रकार की कोताई बरतने के मूड मे नही है इसलिए जगह-जगह के थानो व तहसीलों में शांती समिति की बैठकों का आयोजन कर लोगो से शांती व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने की अपील कर रहे है। उसी क्रम में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार राकेश मौर्य की अध्यक्षता में की गयी ओर संचालन कोतवाल शैलैद्र प्रताप ने किया। बैठक में नगर तहसीलदार राकेश मौर्या सीओ दीपक कुमार व कोतवाल शैलेन्द्र प्रताप  नें सभी समुदाय के धर्मगुरुओ व गणमान्य एंव जिम्मेदार महानुभावों से आने वाली शिवरात्रि के अंतर्गत कांवड़ यात्रा सफल बनाने की अपील की और कहा जैसे गत वर्षों में श्रावण मास में मीट की दुकाने बंद रहती आयी है उसी प्रकार इस बार भी जीटी रोड़ पर सभी मीट की दुकाने बंद रहेगी इसमें सभी शासन प्रशासन के नियमों का पालन कर सहयोग करें।

कहा कि अपने आसपास के क्षेत्र में अगर कोई असमाजिक तत्व व संदिग्ध नजर आये तो उसकी सूचना स्थानिय पुलिस को जरुर दे ओर अपने बच्चों को हुडदंग मचाने से रोके अव्यवस्था ना फैलाये और सोशल मीडिया पर कोई गलत व भड़काऊ पोस्ट ना करे अगर ऐसा करते हुए कोई भी पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *