सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गांव भराना में गंगनहर स्थित नर्मदेश्वर महादेव आश्रम (ऋण मुक्तेश्वर )पर को गुप्त नवरात्रि के अवसर पर सप्त दिवसीय कार्यक्रम चारों वेदों की स्थापना से पूर्व कलश शोभायात्रा निकालकर पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया जो आज पूर्ण आहुति व भंडारा कर सकुशल संपन्न हुआ। पंडित आशीष उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया की आर्यवर्त विश्व सनातन विकास परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक आश्रम पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 परम् पूज्यनीय श्रद्धेय वेद मूर्ति स्वामी श्री फ्लारी महाराज के संरक्षण में आश्रम पर चारों वेदों की स्थापना हेतु सप्त दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
उसी क्रम में बुधवार को आश्रम से कलश यात्रा निकाली गई और उसके बाद से लगातार चारों वेदों की पूजा अर्चना विद्वान पंडितों द्वारा विधीविधान से करायी गयी। चारों यजमानों ने (पवन गुरु. वृहम सिँह भगत. अरविन्द तागड़. धनजय दुवे) ने अपने-अपने वेदों की पूजा अर्चना की और आज अंतिम दिवस में पूर्ण आहुति देकर भंडारा कर समापन किया गया। इस मोके पर नर्मदेस्वर महादेव आश्रम के पीठाधीस्वर फलारी जी महाराज, आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय.वीरू महाराज, प्रयागराज गिरी, सेवापुरी, चैतन्य पुरी, सीताराम महाराज, खेम चंद कैप्टन, सुशील खटाना उर्फ़ कल्लू ,वृहम सिँह हवलदार, रामगोपाल महाशय , सुंदर सिँह, प्रमोद गिरी,प्रमोद नेता, धर्मेंद्र प्रधान, मुल्क बाबू , प्रेम चंद महाशय, प्यारेलाल, गुरुदत्त शर्मा, राजकुमार शर्मा के अलावा सैकड़ों की श्रद्धालु उपस्थित रहे।
![]()
