बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को भूजल सप्ताह-2026 के  उपलक्ष्य में जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज में जन जागरूकता कार्यक्रम तथा भूजल सप्ताह 2026 के मुख्य विचार बिंदु जल संरक्षण का करें संकल्प इसका नहीं है कोई विकल्प।  निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से  विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जल संचयन तथा जल संरक्षण के प्रति संवेदनशील किया गया। इस अवसर पर राहुल देव शर्मा नोडल अधिकारी द्वारा जनपद की भूगर्भीय स्थिति के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि जनपद के सोलह विकास खंड में से चार विकास खंड अतिदोहित तथा छ विकास खंड क्रिटिकल श्रेणी में आच्छादित हैं । राहुल देव शर्मा द्वारा रूफ टॉप रैन वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए अवगत कराया गया कि कि भूगर्भ में केवल वर्षा जल के द्वारा ही रिचार्ज किया जा सकता है ।  प्रधानाचार्य विनोद कुमार द्वारा उपस्थित विद्यार्थी से भूजल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रेरित करते हुए बeताया गया कि छोटे छोटे सरल उपायों के द्वारा भी हम सभी जल संचयन में अपना योगदान दे सकते हैं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोहम्मद कैफ, द्वितीय स्थान पर मयंक राजपूत तथा तृतीय स्थान पर हरीश कुमार रहे जिन्हें नोडल अधिकारी राहुल देव शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।  गोष्ठी का संचालन करते हुए मंजीत सिंह द्वारा अंत में समस्त उपस्थित  विद्यार्थियों से राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा जल शक्ति अभियान हेतु निर्धारित जल शपथ  लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *