खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को जैनिथ पब्लिक स्कूल में एआई जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग, साइबर सुरक्षा तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राहुल राठी, मैनेजर नीलम राठी, प्रधानाचार्या गीता डैंग, उपप्रधानाचार्या बबीता शर्मा तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक राहुल राठी के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंस्पेक्टर पवन कुमार अपनी तीन सदस्यीय टीम के साथ उपस्थित हुए।

उन्होंने कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों को एआई के नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल नागरिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सरल एवं प्रभावी उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम से महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त की तथा सुरक्षित, जिम्मेदार एवं नैतिक डिजिटल व्यवहार अपनाने का संकल्प लिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *