–भक्तों ने श्रद्धा से खिंचा भगवान का रथ

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। केसरीबाड़ा स्थित बलदेव कृष्ण/ बंदर वाले मंदिर पर भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा का स्थापना कर कई वर्षों पूर्व शोभायात्रा निकालकर करायी गयी थी तभी से लगातार शोभायात्रा निकाली जाती रहती है। उसी क्रम में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा पारंपरिक रीति-रिवाजों, बैंड-बाजों एवं आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ के जयघोष से पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। इस शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती वंदन कर किया और उसके बाद भगवान जगन्नाथ के रथ को श्रद्धालुओं के साथ खींचकर धर्म लाभ उठाया। यह शोभायात्रा बलदेव कृष्ण यानी बंदर वाले मंदिर से प्रारंभ होकर बड़ा बाजार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार, माधोदास बाजार, कायस्थवाड़ा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर सकुशल संपन्न हुई।

इस शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की। इस शोभायात्रा में एडवोकेट नवीन कुमार, रवि सिंघल, आकाश लाल, सूर्यवंशम, जगदीश बजाज, राजू वर्मा, सुमित नगर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *