–नाले ओवर फ्लो होने से घरों में घुसा गंदा पानी

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जब भी बारिश का मौसम आता है और जोरदार बारिश होती है तभी जगह-जगह जलभराव हो जाता है और नाली नाले ओवर फ्लो होकर सड़कों पर लवालव पानी भर जाता है जिससे घरों में गंदा पानी का कब्जा हो जाता है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है जबकि नगर पालिका दावे करती रहती है की हमने नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त बना रखी है कहीं भी जलभराव नहीं हो पायेगा। उसी क्रम में तेज बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल कर रख दी।

आमजन के कैमरे की निगाह जहां-जहां पहुंची वहां-वहां की सड़के जलमग्न हो रही थी और नाली-नाले ओवर फ्लो होने के कारण घरों में गंदे पानी ने अपना कब्जा जमा लिया जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी जलभराव व सड़कों को जलमग्न होने से बचाने के लिए नगर पालिका ने नगर सिकंद्राबाद के काफी गली मुहल्लों की सड़कों को उपर उठा कर सीसी रोड़ बनवाये थे ताकी पानी सड़कों पर ना आये मगर  नगर पालिका की वो सब योजनाएं कागज की नाव की तरह बह गईं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *