सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। देहात क्षेत्र के थाना ककोड़ क्षेत्र के स्कूल एस-एल ग्रुप ऑफ एजुकेशन का सामने आया है। इस स्कूल की एक वीडीयो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सिकंद्राबाद कार्यकर्ताओं के माध्यम से वायरल की गयी है और इस संगठन के छात्र नेता कर्मवीर भाटी ने बताया की इस स्कूल की मान्यता कक्षा 8 तक की है मगर पढ़ाई कक्षा 10-12 तक करा रहे हैं और इस स्कूल में मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है और बताया की इस मामले को लेकर जब हमारे कार्यकर्ताओं ने स्कूल संचालक से विस्तृत जानकारी जुटाने की कोशिश की तो वो अभ्रद व्यवहार करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए और पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस भी इस मामले में स्कूल संचालक का पक्ष लेते हुए हमारे द्वारा दी गई रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रहे हैं।
इसी मामले को लेकर जब हमारे संवाददाता ने एबीएसए सलेमपुर कुसुम से वार्ता की तो मैडम ने बताया की यह मामले अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं था मगर एक वायरल वीडीयो के माध्यम से संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच पड़ताल की जायेगी अगर स्कूल संचालक पर कक्षा 8 से उपर की मान्यता नहीं है और उपर यानी कक्षा 10-12 तक की चलती पायी गयी तो कार्यवाही अवश्य की जायेगी।
![]()
