बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बुद्धवार को जिला बुलंदशहर के थाना चोला पुलिस- स्वाट टीम व मुकेश हत्याकांड के 2 आरोपीयों अनिल व जितेश संग हुई  मुठभेड़ में दोनों आरोपीयों के पैर में पुलिस कई गोली लगने से लंगड़े हो गये उसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ दीपक कुमार ने बताया की आजकल उ0प्र  सरकार ने अपराध रोको अभियान चला रखा है इस योजना के अंतर्गत जिला बुलंदशहर मे भी चेकिंग अभियान चलाकर चोर, बदमाश, लुटेरो व वाछिंतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उसी क्रम में आज 05 अगस्त 26 को में जब चोला मुकेश हत्याकांड के आरोपीयों को उनकी निशानदेही पर असला बरामद करने को मौके पर ले गये तभी मौका पाकर एक आरोपी अनिल सोलंकी ने झाडीयों में पहले से छुपा रखे लोड असले से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी इसी प्रकार दूसरी टीम ने जब जितेश को उसके बताये गये स्थान पर ले गये उसने भी वैसे ही किया पहले से लोड किये तमंचे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी तभी पुलिस ने भी अपनी आत्मरक्षा व जबाबी कार्यवाही में फायरिंग की जिसमें दोनों आरोपीयों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर ईलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। बताया कि इन दोनों आरोपीयों से पूछताछ की गयी तो इन्होंने अपनी पहचान अनिल सोलंकी व जितेश बतायी। बताया कि इन दोनों के द्वारा 3 अगस्त 26 को दाऊदपुर निवासी किसान मुकेश को गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसी मामले में ये वांछित चल रहे थे। इसके कब्जे से 2 अवैध तमंचा व जिंदा व खोका कारतूस बरामद किए गए हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *