सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। हमारे देश में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया गया इस अभियान में 10 करोड़ लोगों को शपथग्रहण कराने का बीड़ा उठाया गया है ‌। उसी क्रम में बाजार माधोदास में संचालित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर पर नशा मुक्ति अभियान का लाईव वीडियो सभी लोगों को दिखाया गया और नशा मुक्ति अभियान के तहत  सभी जिज्ञासुयों से नशा मुक्त कराने की शपथ ली और कहा की हम लोग अपने आसपास के सभी नवयुवकों को बतायेंगे की नशा करने से हमारे शरीर में कया प्रभाव पड़ता है और इससे हमारे जीवन में क्या-क्या परेशानी आती है।

यह अभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त 26 तक चलेगा। इस सेंटर की संचालिका शिल्पा बहन ने बताया की आज जो हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नशा मुक्ति अभियान चलाकर शुभारंभ किया है उसका सीधा प्रसारण हमने अपने सेंटर पर सभी जिज्ञासुयों को दिखाया और उसे देखकर सभी जिज्ञासुयों ने शपथ ली की हम अपने आसपास के नवयुवकों को नशा मुक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे और बतायेंगे की नशा करना शरीर के लिए हानिकारक है इसी बात को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा हर युवा तन-मनसे स्वस्थ रहें और समाज को सशक्त बनाने के लिए नशा मुक्ति का संकल्प ले और दूसरों की दें।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *