खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज में महाविद्यालय की IIC के तद्भावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या, एनईपी समन्वयक नीलू सिंह, एफईए के एरिया मैनेजर तथा कार्यशाला के मुख्य वक्ता जगदीश सिंह के द्वारा मां सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। प्रतिस्पर्धा के युग में  रोजगार  के विभिन्न अवसरों तथा उत्पन्न होने वाली विभिन्न  चुनौतियों जैसे डिजिटल नॉलेज, इंग्लिश स्पीकिंग, ए आई में दक्षता , सकारात्मक माइंड सेट, कौशल दक्षता के बारे में विस्तार से समझाया। छात्राओं के  प्रश्नों तथा जिज्ञासाओं का संतोषजनक उत्तर दिया। एफईए संस्था 2010 से जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसरों , उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए कार्य कर रही है। ताकि विद्यार्थी अपनी क्षमताओं व योग्यताओं का उच्चतम दोहन कर सफलता प्राप्त कर सके।

पीपीटी के माध्यम से उन्होंने छात्राओं को बताया कि वे कंफर्ट जोन से निकलकर ग्रोथ जोन तक का लक्ष्य प्राप्त करें तभी कैरियर निर्माण संभव हो सकता हैं।  प्राचार्या प्रो. डिंपल विज  ने कहा कि महाविद्यालय निरंतर छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाएं  व छात्राएं उपस्थित रहीं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *