बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। दिल्ली में आयोजित एक प्रैस कॉन्फ्रेंस में बुलंदशहर निवासी सुमित गिरी व हैप्पी शर्मा ने जूते फेंके थे। इस आरोप में ये दोनों भाजपा नेता जेल भेज दिया गया था जिसके बाद कल जमानत पर रिहा होने के बाद इन दोनों का जिलाअध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव ने साधु के वस्त्र धारण कर संसद के बाहर बैठकर चंदा चोरी का नाटक किया था इस से आहत होकर इन दोनों ने पप्पू यादव को जूता फ़ेंक कर मारा था वही इस घटना की अखिलेश यादव ने निंदा की थी इसी मामले में ये दोनों जेल गये थे जो अब जमानत पर रिहा हो चुके हैं।
![]()
