मेरठ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दें की 11 अगस्त 26 को आने वाली शिवरात्रि को लेकर भोलेनाथ के भक्त कांवड़ियां हरिद्वार व गौमुख से कांवड़ लेकर वापस अपने गंतव्य को रवाना होने शुरु हो गये है इसलिए कांवड़ियों के सुख-सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर सरकारी मशीनरी जगह जगह जाकर निरीक्षण कर जायजा ले रहे हैं और अपने अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। उसी क्रम में मेरठ मंडल क्षेत्र के डीआईजी कलानिधी नैथानी ने मेरठ क्षेत्र के बेगमपुल क्षेत्र के आसपास के संवेदनशील इलाकों का पैदल मार्च कर निरीक्षण कर जायजा लिया और अपने अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा की कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।
![]()
