मेरठ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। हापुड़ क्षेत्र निवासी गौरव त्यागी हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले 4 पुलिस कर्मियों को मेरठ डीआईजी कलानिधि नैथानी के सख्त रुख अपनाने पर एसपी ने लाईन हाजिर कर दिया। कलानिधि नेथानी ने बताया की जब गौरव त्यागी जमीनी विवाद से जुड़े मारपीट के मामले में अदालत में गवाही देने जा रहा था तभी में कुछ हमलावरों ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों ओर सरियों से हमला बोल दिया और बार बार कार चढ़ाई गयी। इसी मामले में लापरवाही बरतने को लेकर पूर्व व वर्तमान चौकी प्रभारी सहित 4 पुलिस कर्मियों को लाईन हाजिर करने का फरमान सुनाया गया उस फरमान के अनुपालन में हापुड़ एसपी ने 4 पुलिस कर्मियों को लाईन हाजिर करने की कार्रवाई की गयी है।
![]()
