मेरठ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। मैडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढी़ चौकी पर तैनात 2023 बैच के दरोगा ललित मोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मेरठ के भावनपुर थाना प्रभारी ने बताया की दरोग़ा ललित मोहन पर एक एमबीए की पढ़ाई कर रही शामली निवासी एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए बताया की जब मैं अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री लेने मेरठ गयी थी मगर किसी कारणवश डिग्री ना मिलने से मे परेशान होने लगी थी तभी इस दरोगा ललित मोहन ने मुझे देखा और मेरे पास आकर कहा परेशान मत हो में तुम्हारी मदद करूंगा मैं तुम्हारी डिग्री दिलवा दूंखा जब मिल जायेगी तो मैं फोन करके आपको बुलाकर दें दूंगा। इसके कुछ दिनों बाद उस दरोगा का फोन मेरे पास आया की तुम्हारी डिग्री आ गयी है आकर ले जाओ तब मैं मेरठ आयी ओर उस दरोगा से मिली तो उस दरोगा ने मुझे अपने कमरे में पर ले गया और हालचाल पूछा और जाती पाती पूछ कर कहा की आप मेरी जाती की हो में तुम्हारी मदद करूंगा और अब रात होने वाली है आप यही ठहरो हम दोनों अगर अलग कमरे में ठहर गये मगर रात्री में वो दरोगा मेरे कमरे में आया और कहा की मेरे पास कुछ नोट्स है जो तुम्हारे काम आयेंगे और कहा की मुझे तुमसे लगाव हो गया है और मैं तुम्हें अपना जीवन साथी बनाना चाहता हूं इस प्रकार मुझे बहला फुसलाकर मेरे साथ अवैध संबंध बना लिए ओर उसके बाद में अपने आकर उस दरोगा से शादी की बात करनी चाही तो उसने अपना फोन बंद कर लिया तो मुझे शक हुआ कि उस दरोगा से मेरे साथ धोका किया है इसलिए मेने एसएसपी से शिकायत कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस दरोगा ललित मोहन की तलाश करायी जा रही है फिलहाल दरोगा फरार है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *