नई दिल्ली। ।भारत पुष्प। खुर्जा जंक्शन से बुलंदशहर, बराल, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़ जंक्शन होते हुए मेरठ तक पूर्व में संचालित दूसरी पैसेंजर ट्रेन को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी, खुर्जा विधानसभा-70 के वरिष्ठ नेता एवं मुकेश मासूम फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार मासूम ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मुकेश कुमार मासूम ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान इस रेलखंड पर संचालित दो पैसेंजर ट्रेनों में से एक को बंद कर दिया गया था। सामान्य रेल सेवाएं बहाल होने के बावजूद ट्रेन का संचालन पुनः शुरू नहीं हुआ है। इससे खुर्जा, बुलंदशहर, बराल, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़ और मेरठ क्षेत्र के हजारों दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, श्रमिकों, किसानों, कर्मचारियों तथा छोटे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सस्ती पैसेंजर ट्रेन को आम लोगों के लिए रोजगार, शिक्षा, व्यापार और चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच का महत्वपूर्ण साधन बताया। मंत्री को सौंपे ज्ञापन में खुर्जा के तेलियाघाट रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। मासूम ने कहा कि रेलवे फाटक बंद होने के कारण प्रतिदिन दोनों ओर लंबा जाम लगता है, जिससे नागरिकों का समय और ईंधन बर्बाद होने के साथ यातायात, व्यापार और आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा प्रस्तावित फ्लाईओवर के संबंध में स्थल सर्वेक्षण किया जा चुका है और लगभग 426 मीटर लंबे फ्लाईओवर की संभावनाओं का अध्ययन किया गया है। उन्होंने मांग की कि सर्वे के बाद परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देकर बजट उपलब्ध कराया जाए और निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू कराया जाए। जनहित के इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अपनी निजी सचिव को प्राथमिकता के आधार पर केंद्रीय रेल मंत्री को तत्काल पत्र लिखने के निर्देश दिए।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *