खुर्जा। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को जै़निथ पब्लिक स्कूल में विशिष्ट अतिथियों के आगमन से हर्ष एवं उल्लास का वातावरण बन गया। उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री बुलंदशहर सुरेंद्र दिलेर तथा अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता के आगमन पर उनका विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विद्यालय के निदेशक राहुल राठी ने दोनों विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात मैनेजर नीलम राठी, प्रधानाचार्या गीता डैंग, उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. हिमानी राठी तथा समस्त अध्यापकगण ने अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथियों द्वारा विधालय प्रबंधन द्वारा किए गए सत्कार पर आभार व्यक्त करते हुए विधालय में शिक्षा के लिए चल रहे कार्यक्रमों की सराहना की।
![]()
