– कलयुग में पार्थिव शिव पूजन से भोग और मोक्ष की प्राप्ति : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

– शिव भक्तों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा

बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। श्रावण मास के पावन अवसर पर वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में अनूपशहर स्थित मस्तराम गंगा घाट पर पार्थिव शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। गंगा तट पर हुए धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की आराधना की। अनूपशहर छोटी काशी स्थित मस्तराम गंगा घाट पर प्रातःकाल में आचार्य गौरव शास्त्री, रवि शास्त्री, शिवम शास्त्री, विनीत शास्त्री एवं गौरव वेदपाठी सहित अन्य आचार्यों ने मां गंगा, गणेश, भूमि, शिव परिवार एवं अन्य देवी-देवताओं का विधिवत आवाहन व पूजन कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने स्वयं निर्मित पार्थिव शिवलिंगों का दूध, दही, घी, शहद, बूरा, पंचामृत, गुलाबजल, केवड़ा जल, भांग, गन्ने के रस एवं विभिन्न फलों के रस से अभिषेक किया। इसके बाद रोली, अक्षत, चंदन, इत्र और पुष्पों से भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया। गंगा घाट पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में पार्थिव शिवलिंग का पूजन अत्यंत फलदायी माना गया है। पवित्र गंगा तट पर भगवान शिव का पार्थिव पूजन श्रद्धालुओं को भोग के साथ मोक्ष का मार्ग भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण में पार्थिव शिव पूजन को धन-धान्य, आरोग्य एवं संतान प्राप्ति सहित अनेक आध्यात्मिक लाभों से जोड़ा गया है। नियमित रूप से पार्थिव शिव पूजन करने से मनुष्य में शिव भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है। पूजन एवं रुद्राभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव का अर्चन किया और मां गंगा में स्नान कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान शिवनारायण शर्मा, तेजवीर सिंह जादौन, डौली सिंह, ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह, रजनीश वार्ष्णेय, नेहा गुप्ता, संजय नवरत्न, सुमित वर्मा, दीप्ती वर्मा, हरिमोहन शर्मा, रवेन्द्र चौधरी, धीरू सिंह, जसवंत सिंह, अर्चना अग्रवाल, लव उपाध्याय, नीशू उपाध्याय, कपिल शर्मा, निपुण उपाध्याय, माधव सिंह, ऋषभ सिंह, दीप गुप्ता, विकास शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *