खुर्जा। ।भारत पुष्प। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना को लेकर यूथ कांग्रेस बुलंदशहर एवं खुर्जा विधानसभा-70 के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।कार्यक्रम यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु के निर्देश, राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।प्रदेश कांग्रेस सचिव गौरव जयराम प्रधान ने कहा—संविधान ने किसी इंसान को शुद्ध या अशुद्ध नहीं बनाया, हर नागरिक बराबर है। दलित सम्मान और संविधान के लिए आवाज उठाना अपराध नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ककोड़ कोतवाल द्वारा कथित रूप से गाली देने और शोषण करने की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने में थोड़ी भी देर नहीं लगाई जाती। यह दोहरा रवैया लोकतंत्र के लिए गंभीर सवाल है।”उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच हो तथा कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना की स्वतंत्र जांच कर दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय संविधान”, “समानता हमारा अधिकार है” और “लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं” जैसे नारे लगाए।प्रमुख रूप से उपस्थित: इजराइल गहलोत, जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस; गौरव जयराम प्रधान, प्रदेश सचिव राष्ट्रीय युवा कांग्रेस; प्रो. अजय छौंकर, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस; धर्मेंद्र महावर, नगर अध्यक्ष; नबाब भाई, जिला सचिव; मयंक सूर्यवंशी, जिला सचिव; नरेंद्र वाल्मीकि, अजय मास्टर, नवीन अंबेडकर, देवेंद्र बजाज, हाजी वसीर, सुरेंद्र राघव, जाविद भाई, अमित जाटव, राधेश्याम चौहान, भजनलाल विमल, डॉ. अर्चना, यस चौधरी, फिरोज खान ब्लॉक अध्यक्ष, एडवोकेट अल्ताब, एडवोकेट शाहिल खान, जाविद मुनिरी, सचिन गोधारी, उम्मेद, एडवोकेट चंद्रपाल सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *