–पारिवारिक विवाद के बाद दोनों पक्षों ने भुलाए मतभेद

–साथ रहकर नए जीवन की शुरुआत पर बनी सहमति l

खुर्जा l ।भारत पुष्प। थाना कोतवाली खुर्जा नगर स्थित मिशन शक्ति केंद्र/टीम के प्रयास से पारिवारिक विवाद से परेशान एक दंपत्ति के बीच समझौता कराया गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनने के बाद आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम द्वारा वैवाहिक एवं पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए लगातार काउंसलिंग की जा रही है। इसी क्रम में 5 सितंबर को पारिवारिक विवाद से संबंधित मामले में दोनों पक्ष मिशन शक्ति केंद्र पहुंचेमिशन शक्ति टीम प्रभारी राजेश कुमार ने दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और आपसी बातचीत के माध्यम से मतभेद दूर कराने का प्रयास किया। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया। दंपत्ति ने एक-दूसरे पर विश्वास जताते हुए बीती बातों को पीछे छोड़कर मिल-जुलकर रहने और नवजीवन की शुरुआत करने पर सहमति जताई। दोनों ने कहा कि आगे वे आपसी प्रेम और विश्वास के साथ अपना वैवाहिक जीवन बिताएंगे। मिशन शक्ति टीम प्रभारी राजेश कुमार ने दंपत्ति को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए समझाया कि पुरानी बातों को लेकर दोबारा विवाद न करें और आपसी समझ, सम्मान एवं विश्वास के साथ जीवन बिताएं। पुलिस की काउंसलिंग पहल के बाद दंपत्ति के बीच विवाद समाप्त होने से दोनों पक्षों में खुशी का माहौल रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *