खुर्जा। ।भारत पुष्प। भाकियू महाशक्ति की बैठक जिला उपाध्यक्ष ठा भूपेंद्र सिंह हाईवे सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा भारत सरकार ने एमएसपी गारंटी कानून और किसानों के संपूर्ण कर्जा को माफ करने की बजाय किसानों को यूजीसी कानून लागू करके भटका दिया जिसमे पूरे देश में किसानों और मजदूर में गहरी नाराजगी है किसानो और देश के सभी समाज के लोगों की एक ही मांग है एमएसपी गारंटी कानून, किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करके यूजीसी काले कानून को सरकार वापस करें जिससे आपस का भाईचारा बरकरार बना रहे इसी दौरान संगठन का विस्तार करते हुए सोनाली सैनी महिला मोर्चा नगर महामंत्री के नेतृत्व में राजू सैनी को तहसील सचिव खुर्जा, अजय नगर संयोजक खुर्जा, उमेश चंद्र गुप्ता को खुर्जा नगर मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में विष्णु दत्त त्यागी, ठा संगीता सिंह जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, डा संदीप भाटी, दीपक गुप्ता, अशोक सोलंकी, रवि सोलंकी, दिनेश सोलंकी, कैप्टन चौधरी विक्रम सिंह, गुलाबी ठाकुर, रविंद्र सोलंकी, सोनू सैनी आदि उपस्थित रहे।
![]()
