सिकंदराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गति देने एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की परख करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने विधानसभा अंतर्गत ग्राम नवादा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने  प्रदीप कुमार के घर से मुख्य मार्ग तक कराए जा रहे आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विधायक ने निर्माणाधीन सड़क की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे निर्माण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी स्तर पर मानकों से समझौता न हो। साथ ही सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और निरीक्षण के दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया और सड़क निर्माण से संबंधित उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना। विधायक ने कहा कि सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क, जल निकासी, बिजली, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और कहा कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे, यही उनका संकल्प है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *