सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर में रामलीला महोत्सव का आयोजन 10 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रामलीला कमेटी लगातार भरकस कोशिश करने में जुटी हुई है और उसी क्रम में आज रामलीला कमेटी के सचिव जगदीश बजाज, चैयरमेन पं राकेश शर्मा,व मैनैजर राहुल गुप्ता ने बताया की आने वाली 10 अक्टूबर से रामलीला महोत्सव का आयोजन का शुभारंभ चंदा-सूरज की सवारी निकालकर किया जायेगा और उसके बाद सभी लीलाएं सुंदर तरीके से प्रस्तुत की जायेगी और राम बरात भी बहुत आलोकित होगी।
सभी राम भक्तों से अनुरोध किया गया कि राम लीला का रसास्वादन करे और रामबरात में अवश्य पधारें।
![]()
