शिकारपुर। ।भारत पुष्प। बुद्धवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता शिकारपुर के यहां भाकियू महाशक्ति की पंचायत हुई जिसकी अध्यक्षता सरजीत चौधरी चीखल ने की संचालन नरेश प्रधान एनसीआर अध्यक्ष ने किया डा सुनील भाटी प्रदेश संगठन मंत्री व जिला अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिरोही ने कहा बिजली विभाग के जेईयो के द्वारा किसान गरीब मजदूरों के घरों में घुसकर झूठे मुकदमे दर्ज कर रहे हैं प्राइवेट संविदा कर्मियों को लेकर चाहे बहन बेटी नहा रही हो चाहे किसी भी हालत में घर के अंदर बैठी हो दीवार कूंद कर घर में घुस जाते हैं 10 हज़ार रुपए बकाया बिल पर केबिल काटकर ले जाते हैं जिसकी वजह से किसान पानी के लिए तरस जाते हैं सरकार ने यह कभी नहीं सोचा जब हमारी फसल आपदा के कारण बर्बाद हो जाती है तो किसान कैसे परिवार का पालन पोषण करेगा और मांगलौर बिजली घर के जेई शत्रुघ्न के द्वारा 11000 की लाइन किस के खेत से जबरन नहीं निकालने पर चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया इसी बिजली घर पर तैनात प्राइवेट संविदा कर्मी संजय और सत्येंद्र के द्वारा बिजली तार जोड़ने के नाम पर 500 रुपए की मांग की जाती है नहीं देने पर किसानों को प्रताड़ित करते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा बहुत हो गया किसानों का उत्पीड़न अब हमारे कार्यकर्ता करेंगे कर्मचारी और जेईयो का ठीक से करेंगे इलाज क्योकि अधिकारियों से शिकायत करते-करते थक गए अधिकारी नहीं करते हैं कोई समाधान एक्शन रवि आनंद दोनों एसडीओ को धरना स्थल पर बैठाकर पूरी समस्या बताई उसके बाद सोपे ज्ञापन एक्शन महोदय ने 2 दिन के अंदर दिया समाधान करने का आश्वासन दिया डा संदीप भाटी, अशोक सोलंकी, पिंटू राघव, विष्णु दत्त त्यागी, गौरव चौधरी, चौधरी चन्द्रवीर, ठा नरेंद्र सिंह, योगेश भाटी,भुटटू प्रधान, पनवेश्वरी चौधरी, सोनाली सैनी, मौनी,रितू,चौ विक्रम सिंह, शबाना,संजु गोस्वामी, रिहाना, पवनेश मीना, बंटी सिंह लोधी, धर्मवीर सिंह, वकील खान , राजकुमार शर्मा, विक्की चौहान, रविंद्र सोलंकी, आसिफ, मुस्तकीम, जावेद आदि मौजूद रहे।
![]()
