खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल के तत्वावधान में चल रही भागवत कथा के समापन दिवस पर पंडित कपिल कुमार शर्मा जी द्वारा हवन यज्ञ कराया गया। जिसमें कथा के मुख्य यजमान इंजीनियर गिरीश चंद्र गुप्ता पत्नी रमा गुप्ता के साथ एवं मंडल के सचिव पूरनचंद शर्मा जी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद खुराना ने हवन यज्ञ पूर्ण कराकर पूर्ण आहुति दी। भागवत कथा में कलश उठाने वाली सौभाग्यशाली महिलाओं को उनके कलश उपहार के साथ वापस किए गए । समापन अवसर पर मंडल के सचिव पूरन चंद्र शर्मा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद खुराना के अलावा कौशल गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद खुराना, योगेंद्र गुप्ता, राजकुमार लाला, गगन अरोड़ा राजकुमार गुप्ता, आचार्य जय भगवान शर्मा , गिरीश चंद्र गुप्ता, राजेश गोविल आदि समर्पित कार्यकर्ताओं ने हवन में सेवा – सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त किया ।
![]()
