बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। तहसील डिबाई के अंतर्गत गांव बुद्धपुरमें निर्माणाधीन कार्य का नाम मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा-12) का शनिवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निर्माण कार्य बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था यू० पी० प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि०, निर्माण इकाई-36, नोएडा के द्वारा कराया जा रहा है। कार्य की कुल स्वीकृत लागत 2475.17 लाख रूपये है। संस्था को 1237.585 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त हुई है। कार्य पूर्ण करने की निर्धारित तिथि तिथि 01जनवरी 2028 है। मौके पर कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि द्वारा भौतिक प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय में बच्चों एवं अध्यापकों के लिए मुख्य भवन, मिड डे मील, बाल वाटिका कार्य, मल्टीपरपज हॉल, स्टॉफ आवास (जी+1), प्राचार्य आवास (जी+1), ब्वायज डोरमेट्री (जी+1), गार्ड रूम, बाउन्डीवॉल, सोलर पैनल, सी.सी. रोड, वाह्य विकास का कार्य कराया जाना है। मौके पर कंक्रीट एम-25 ग्रेड की प्रयोग की जा रही है। जिलाधिकारी महोदय ने विद्यालय की ड्राइंग का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी हासिल कर निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिये। डीपीआर में उल्लेखित निर्माण सामग्री को ही प्रयोग में लाया जाये। संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यो की भौतिक प्रगति की मॉनिटरिंग करते रहे ओर समय से कार्य को पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, तहसीलदार सरिता, एबीएसए सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
