सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सरस्वती में सितंबर माह के आदर्श विद्यार्थियों तथा विभागीय, प्रांतीय एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद गोला एवं प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के वर्ग में साक्षी, पवन, जय राणा, खुशी यादव, मयंक सिंह, जीसू यादव, रिचा, नवनीत सिंह, इशांत, हंसिका सैनी, सूरज, विक्की, राधिका, लवकुश सिंह एवं शिवा गुप्ता को सितंबर माह के आदर्श विद्यार्थी के रूप में चयनित किया गया। वहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं, प्रांतीय संस्कृति महोत्सव एवं अन्य प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट नितिन गर्ग ने विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान एवं विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं इसलिए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का सदुपयोग करते हुए विद्यालय, परिवार और समाज का नाम रोशन करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रीती त्यागी तथा कार्यक्रम संयोजक संजीव कुमार शर्मा रहे।  इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्या बहनें उपस्थित रहीं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *