जहांगीरपुर l ।भारत पुष्प। कस्बे के मुख्य चौराहे पर नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर अधाधुद गोलियां बरसा दी l गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया l हमलावर युवक को मृत्य समझकर मौके से फरार हो गये l अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई और उसने दम तोड़ दिया l घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई l प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला व्यापारियान निवासी इमरान पुत्र शफी मोहम्मद रात करीब 10:15 बजे पुराना बाजार स्थित मुख्य चौराहे पर दवा लेने गया था l इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे नकाबपोश बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी l गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल के परिजनों को सूचना दी l परिजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया l मृतक के भाई फरमान पुत्र मोहम्मद शफी की तहरीर पर पुलिस ने कस्बे के ही छह लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है l तहरीर में अनीस, नफीस, शेरु उर्फ आसिफ, चंlद, यूनुस, और जान मोहम्मद निवासी मोहल्ला व्यापारियन प्रथम जहांगीरपुर को आरोपी बनाया गया है l घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया l जहांगीरपुर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबीसे  दे रही है l पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज देगी l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *