बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने सिंचाई विभाग द्वारा कलन्दरगढ़ी, खुर्जा जंक्शन पर स्थित निरीक्षण भवन एवं आवासीय भवना के पुनरोद्वार/निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यो की गुणवत्ता का जायजा लिया। बताया गया कि निरीक्षण भवन में जीर्णोद्वार का कार्य 97.95 लाख रूपये की लागत से बाउन्ड्री वॉल कार्य, प्लास्टर, टाइल्स, इण्टरलॉकिंग, इलेक्ट्रिक कार्य, वाटर सप्लाई-सैनिटरी, दरवाजा-खिड़की, रंगाई-पुताई, मुख्य द्वार की बाउन्ड्री वॉल इत्यादि कार्य कराये जाने प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने जीर्णोद्वार के कार्य का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि कार्यो को गुणवत्ता से पूणर्स करायें। निरीक्षण भवन के निर्माण के संबंध में भी जानकारी लेने पर बताया गया कि भवन का निर्माण लगभग 1850 में कराया गया था। निर्देश दिये गये कि निरीक्षण भवन के निर्माण के संबंध में जानकारी को पट्टिका पर अंकित कराया जाये। इस अवसर पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सतेन्द्र सिंह, ईओ नगर पालिका सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *