सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गुलावठी रोड़ पर संचालित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के नीरज एवं आर्य भाटी ने अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। उसी को लेकर विद्यालय परिसर में वंदना सत्र के दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कोलिज के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने बताया कि 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2026 तक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वनखेड़ी मध्य प्रदेश में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें दयावती दीवान सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के नीरज एवं आर्य भाटी ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए। दोनों खिलाड़ियों का चयन अब SGFI प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है और बताया की सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं इसलिए विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी इसी प्रकार परिश्रम, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहें।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *