खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर इस समय श्री शारदीय नवरात्रि महोत्सव बडी धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि के तीसरे दिवस में मातारानी को गुलाबी रंग की पोषाक धारण कराकर दूध का भोग लगाया गया एवं मातारानी की चंद्रघंटा के रूप में पूजा अर्चना की गई। जिनका वाहन चीता है मंदिर प्रांगण में दूर–दूर से श्रद्धालु मातारानी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं मंदिर कमैटी के सदस्य एवं कर्मचारी श्रद्धालुओं को कतार में ही पानी आदि दे रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। मंदिर कमैटी के पूर्व प्रधान प्रमोद वर्मा ने बताया कि मंदिर पर परिक्रमा मार्ग बना हुआ है जिसकी 108 परिक्रमा गोवर्धन महाराज की परिक्रमा के बराबर है। श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव से मंदिर की परिक्रमा पूर्ण कर रहे हैं। वहीं मंदिर प्रांगण में दोपहर के समय महिला संकीर्तन किया जाता है। जिसमें महिलाओं द्वारा सुंदर–सुंदर भजनों एवं नृत्यों की प्रस्तुति दी जाती है। वहीं शाम के समय क्षेत्र व दूर दराज की संकीर्तन मंडलियों द्वारा मंदिर पर आकर भजनों की प्रस्तुति दी जाती है। जिन्हें लोग मंत्र मुग्ध होकर सुनते हैं।
![]()
