शिकारपुर l ।भारत पुष्प। तहसील क्षेत्र के गांव महमूदपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज के परम भक्त एवं अंगरक्षक वीर जीवाजी महाले की 391वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने वीर जीवाजी महाले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने वीर जीवाजी महाले के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के प्राणों की रक्षा के लिए जीवाजी महाले ने जो अद्वितीय पराक्रम दिखाया, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। ‘शिवा था इसलिए जीवा था’ की प्रसिद्ध कहावत आज भी उनके अतुलनीय शौर्य, वीरता और स्वामीभक्ति की गवाही देती है। वक्ताओं ने युवाओं से वीर जीवाजी महाले के जीवन से प्रेरणा लेने, उनके आदर्शों को अपनाने और सदैव राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर पत्रकार ठा. अरुण सेन, सेन समाज युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ठा. नितिन सेन, ठा. शिवम सेन, ठा. मोनू सेन, ठा. सुमित सेन, ठा. लक्की सेन, ठा. अजय सेन, ठा. विशाल सेन, ठा. शिवा सेन सहित सेन समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *