सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल मिशन शक्ति 6.0 सरकार द्वारा चलाया जा रहा है उसी के अंतर्गत महिलाओं व छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु सशक्त बनाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है।
उसी क्रम में देहात के गांव सलेमपुर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा कशिश एक दिन की सब इंस्पेक्टर बनायी गयी और उसको सब इंस्पेक्टर के पद की गरिमा का बोध कराया गया और उसके बाद कशिश ने सब इंस्पेक्टर का पदभार संभाल कर अपने अधिनस्थों को सही व समय पर कार्य करने की नसीहत दी। इस मौके पर इस स्कूल की छात्राओं ने पुलिस विभाग द्वारा किये जाने वाले सभी कार्यो जैसे- एफआईआर कैसे दर्ज की जाती है और पुलिस कर्मी समाज की कैसे सुरक्षा करते हैं और आपातकाल में पुलिस आमजन की कैसे मदद करती है इन सभी कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई।
![]()
