खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर चल रहे श्री शारदीय नवरात्रि उत्सव 2026 के अंतर्गत शनिवार को माता रानी को काले रंग की पोशाक धारण कर कर माता कालरात्रि के रूप में पूजा अर्चना की गई मंदिर पुजारी गौरव शर्मा ने बताया की माता कालरात्रि का वाहन गधा है।
मंदिर कमेटी के पूर्व प्रधान महेश भार्गव ने बताया कि मंदिर पर शनिवार पर रविवार को दोनों दिन सप्तमी का आयोजन रहेगा साथ ही उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में श्री जुगल जोड़ी सरकार के रूप में श्री राधा जी एवं श्री कृष्ण जी को एक ही स्वरूप अर्धनारीश्वर के रूप में दर्शाया गया है एवं यहीं पर नंद जी महाराज भगवान श्री कृष्ण को बाल रूप में श्री राधा जी को भांडीर वन में सौंप रहे हैं उनकी ऐसी अद्भुत प्रतिमा अन्य कहीं नहीं मिलती है जिसके सुंदरता देखने पर वहां से नजरे नहीं हटती हैं मंदिर की पूरी सुरक्षा व्यवस्था स्काउट गाइड पुलिस प्रशासन वॉलिंटियर्स एवं मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पूरी संभाल रखी है मंदिर पर अपने परिवार के साथ भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने माता रानी के दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना की।
![]()
