–प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

​अतरौली। ।भारत पुष्प। क्षेत्र के मुरादपुर के पास स्कूल वैन और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में कदौली गांव (थाना अतरौली) निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा की तत्परता अत्यंत सराहनीय एवं जीवनरक्षक साबित हुई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम बिना कोई समय गंवाए मुस्तैदी के साथ मौके पर पहुँची। एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन (EMT) और पायलट ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत इमरजेंसी केयर दी और बिना किसी देरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतरौली पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों द्वारा मरीज की हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (हायर सेंटर) के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद भी 108 एंबुलेंस की टीम ने मरीज को बिना किसी रुकावट के उच्च चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले की जानकारी देते हुए एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद अरशद ने बताया कि आपातकालीन एंबुलेंस सेवाएं मरीजों की जान बचाने के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस का समस्त स्टाफ दिन-रात कड़ी मेहनत और निष्ठा के साथ काम कर रहा है ताकि हर जरूरतमंद को समय पर त्वरित और बेहतर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *