खुर्जा l ।भारत पुष्प। जनपद बुलंदशहर में प्राइवेट विद्यालयों के प्रबंधकों की एसोसिएशन (जिला विद्यालय प्रबंधक वेलफेयर एसोसिएशन) आगामी 31 अक्टूबर 2016 को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्मदिन और राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करायेगी यह प्रतियोगिता संगठन से जुड़े सभी विद्यालयों में उसी दिन एक ही समय पर आयोजित होगी प्रतियोगिता सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक 1 घंटे आयोजित की जाएगीl जिसमें दो वर्ग शामिल होंगे शिशु वर्ग व जूनियर वर्ग l शिशु वर्ग में कक्षा 3 से 5 तक के छात्र हिस्सा लेंगे तो वहीं जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल होंगेl विद्यालय बार प्रतियोगिता का परिणाम जारी किया जाएगाl उसमें विजयी प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले तीन प्रतिभागियों को सम्मान समारोह आयोजित कर उनको सम्मानित किया जाएगा l यह जानकारी संगठन के सचिव लोकेश कुमार ने देते हुए बताया कि वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाएं काफी कठिन हो चली हैं उनकी तैयारी बच्चों को आरंभ से ही करनी होगी इसके लिए प्रत्येक स्कूल में शुरुआती स्तर से ही बच्चों को आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा रहा हैl
![]()
