खुर्जा। ।भारत पुष्प। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की पावन कृपा से श्री रामलीला कमेटी (रजि.) द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव 2026 के अंतर्गत जंक्शन रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में एक भव्य एवं ऐतिहासिक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वाणी वंदना के साथ आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में प्रभु श्री राम के आदर्शों, धर्म और राष्ट्रहित पर प्रकाश डालते हुए समिति के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह तथा सांसद प्रतिनिधि डॉ. सत्यप्रकाश सिंह मौजूद रहे। देश के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्धन्य रचनाकारों ने अपनी ओजस्वी व भावमयी प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध बनाए रखा। जिसमें डॉ. सरिता शर्मा (नई दिल्ली): प्रेम, संस्कार एवं भक्ति रस से ओतप्रोत सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। अरुण जैमिनी (हरियाणा): अपनी विशिष्ट हास्य शैली और व्यंग्य बाणों से सामाजिक विसंगतियों पर कटाक्ष करते हुए पांडाल को ठहाकों से गुंजायमान कर दिया। शंभू शिखर (मधुबनी, बिहार): हास्य और समसामयिक चुटीले व्यंग्य से उपस्थित जनसमूह को खूब हंसाया। राधेश्याम भारती (सैदाबाद): सारगर्भित छंदों और आध्यात्मिक चेतना से युक्त रचनाओं का पाठ किया।

पद्म अलबेला (हाथरस): ठेठ लोक-हास्य व अपनी अनूठी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। डॉ. श्लेष गौतम (प्रयागराज): गरिमामय व कुशल मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम की आध्यात्मिक और साहित्यिक गरिमा को शिखर तक पहुँचाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रामलीला कमेटी (रजि.) के मुख्य पदाधिकारियों प्रधान आशीष गोयल, सचिव/महामंत्री पुनीत साहनी (विक्की), कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग तथा कार्यक्रम इंचार्ज आशुतोष गुप्ता के अलावा संयोजक कुलदीप शर्मा ‘के डी’, प्रियांशु रुहेला, चैतन्य शर्मा (सभासद), कृष्णा वर्मा, आशीष गुप्ता, रंजन वाष्र्णेय तथा निवेदक मंडल (विनोद पहलवान, प्रेम प्रकाश अरोरा, महेश चौधरी, डी सी अग्रवाल, राजू त्यागी, रोहित जैन, शिवम कालरा, डी सी गुप्ता ‘कांटे वाले’) ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य एवं प्रिंट मीडिया प्रभारी रविकांत भारद्वाज द्वारा सुनिश्चित किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *