खुर्जा। ।भारत पुष्प। सेवा को परम धर्म मानते हुए सेवा समिति (रजि०), द्वारा श्री रामलीला महोत्सव के अवसर पर आयोजित श्री रामलीला सेवा शिविर-2026 का समापन समारोह रविवार को आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता अनिल अग्रवाल महाराजा ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) एवं वरिष्ठ संरक्षक IVO जेआर शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत IVO संरक्षक नाहर सिंह फौजी, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर एवं तहसील अध्यक्ष कैलाश चन्द्र शर्मा, ऑपरेशन पराक्रम योद्धा एवं वॉर कैजुअल्टी वेटरन मदन सिंह, कारगिल युद्ध 1999 के रणबांकुरे वेटरन चन्द्रपाल सिंह, समाजसेवी सोनपाल चौहान तथा व्यवसायी विपिन गोयल आमंत्रित रहे। समिति के इस सेवा आयोजन का मूल भाव “नरसेवा, नारायण सेवा, जल सेवा” तथा “सेवा परमोधर्म” है। रामलीला महोत्सव के दौरान लगाए गए इस सेवा शिविर के समापन अवसर पर सेवा कार्यों से जुड़े पदाधिकारी एवं सहयोगी एकत्र हुए। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष महेश भार्गव, सचिव प्रियदर्शन भारद्वाज एवं कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा एडवोकेट के अलावा शिविर चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव योगेन्द्र गुप्ता, शिविर संयोजक विनोद खुराना तथा कैप्टन अवनीश शर्मा एवं संरक्षक के रूप में सेवानिवृत्त डॉ. कर्नल अमर सिंह एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल जयराज शर्मा आदि रहे।
![]()
